अगस्त 10, 2026 8:35 अपराह्न

printer

ईरान ने कहा, अमरीकी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहने तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खुलेगा

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि जब तक अमरीका ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी जारी ऱखेगा तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से नहीं खोला जाएगा। तेहरान में श्री बघाई ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमरीका और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जलमार्ग को फिर से खोलना, अमरीका और इस्राइल की ओर से ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य पर की गई कार्यवाई पर निर्भर करेगा। श्री बघाई ने कहा कि ईरान और ओमान के बीच वैकल्पिक समुद्री मार्ग को लेकर बातचीत द्विपक्षीय मामला है। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा था कि फिलहाल अमरीका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला