ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने आज कहा कि अमरीका उसकी औचित्यपूर्ण मांग मान ले तो दो दिन के अंदर होर्मुज-जलडमरू-मध्य को फिर खोला जा सकता है। तेहरान में संवाददाता सम्मेलन में श्री बघाई ने कहा कि मध्यस्थों के जरिए ईरान और अमरीका के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत का आधार सितम्बर में प्रस्तावित सात दिन की योजना ही होगी।
उन्होंने कहा कि ईरान ने अपने विश्वास के आधार पर यह प्रस्ताव लागू करने की योजना की अवधि घटाकर दो दिन कर दी है। श्री बघाई ने कहा कि जब तक अमरीका, ईरान विरोधी समुद्री नाकेबंदी खत्म नहीं करता और ईरान की वैधानिक मांगे नहीं मानता तब तक कोई समझौता नहीं हो सकता और होर्मुज जलडमरू मध्य को खोला या सुरक्षित नहीं किया जा सकता।
इस्राएल और अमरीका ने 28 फरवरी को ईरान के तेहरान और अन्य शहरों पर हमले शुरू किए थे। जवाब में ईरान ने मिसाइलों और ड्रोन से इस्राएल और अमरीकी ठिकानों को निशाना बनाया और होर्मुज जलडमरू मध्य पर नियंत्रण मजबूत कर लिया।