अगस्त 3, 2026 7:51 अपराह्न

printer

ईरान ने कहा- अमरीका के साथ उसकी कोई बातचीत नहीं चल रही है और न ही किसी बैठक की तैयारी है

ईरान ने कहा है कि अमरीका के साथ उसकी कोई बातचीत नहीं चल रही है और न ही किसी बैठक की तैयारी है। यह बयान अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ मध्यस्थों के जरिए बातचीत होने वाली है। ट्रंप ने दावा किया था कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर की कोशिशों से हुई बातचीत के बाद उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित बड़े हमले को रोक दिया। लेकिन ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने इस दावे को गलत बताया। उन्होंने कहा कि अमरीका के साथ कोई वार्ता नहीं हो रही है और न ही कोई बैठक तय है। उन्होंने बताया कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची को छोड़कर बाकी सभी वार्ताकार ईरान में हैं। बघई के अनुसार, इस समय केवल ओमान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मुद्दों पर बातचीत चल रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला