अप्रैल 20, 2026 2:20 अपराह्न

printer

ईरान ने अमरीका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता से इंकार किया

ईरान ने अमरीका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता से इंकार कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा है कि अमरीका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्‍य में ईरान के ध्‍वज वाले जहाज को जब्‍त करने के बाद ईरान की नए दौर की वार्ता शुरू करने की कोई योजना नहीं है।

इससे पहले अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि वे ईरान के साथ संभावित वार्ता के लिए अपनी टीम को पाकिस्‍तान भेज रहे हैं। ईरान की सरकारी न्‍यूज एजेंसी (आईआरएनए) ने बताया है कि वार्ता से इंकार करने की वजह अमरीका की अत्‍यधिक मांगे, रूख में बार-बार बदलाव और नौसेना नाकेबंदी है। एजेंसी ने नाकेबंदी को संघर्षविराम की स्थितियों का उल्‍लंघन बताया है।

 ईरान की रेवोल्‍यूशनरी गार्ड ने भी होर्मुज जलडमरूमध्‍य बंद कर दिया है और वाणिज्यिक जहाजों को स्‍पष्‍ट अनुमति लेने तथा गार्ड द्वारा स्‍वीकृत मार्ग अपनाने को कहा है। रेवोल्‍यूशनरी गार्ड ने चेतावनी दी है कि बिना स्‍वीकृति के जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला