अगस्त 13, 2026 8:00 अपराह्न

printer

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमरीका के पूर्ण नियंत्रण के दावे को खारिज किया

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने आज अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया कि वाशिंगटन का होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण है। विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीडिया पोस्ट में खुफिया विफलताओं के कारण इस रणनीतिक जलमार्ग पर अमरीका द्वारा बार-बार गलत अनुमान लगाने का आरोप लगाया। यह टिप्पणी राष्‍ट्रपति ट्रंप के उस दावे के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमरीका का होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण है और वह इसे बरकरार रखेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के सैन्य ढांचे को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचाया गया है। ईरान ने राष्‍ट्रपति ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि यह रणनीतिक जलमार्ग अवरुद्ध है और ईरान की शर्तें स्वीकार किए जाने तक इसे दोबारा नहीं खोला जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला