अगस्त 19, 2026 9:55 अपराह्न

printer

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की चेतावनी दी

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को चेतावनी दी है कि वे अमरीका सैन्य बलों को किसी तरह की मदद या समर्थन न दें। उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्र में मौजूद सैन्य अड्डों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है। उन्होंने  कहा कि इन अड्डों पर सैन्य विमानों की मौजूदगी मेजबान देशों की जानकारी के बिना संभव नहीं है।
 
यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब ईरानी क्षेत्र में अमरीका सैन्य गतिविधियों पर नजर रख रहा है। अमरीका और ईरान के बीच कई महीनों से जारी संघर्ष के बीच, पेंटागन पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी की समीक्षा कर रहा है और इसे कम करने की तैयारी कर रहा है।