ईरान ने आज इराक के उत्तरी एरबिल प्रांत में कुर्द विपक्षी गुटों के ठिकानों पर कई मिसाइलें और ड्रोन दागे। ये हमले एरबिल प्रांत की अलाना घाटी में कोमाला पार्टी और कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ ईरान के लड़ाकों को निशाना बनाकर किए गए। हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले कल ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा था कि अमरीका के साथ युद्ध के दौरान ईरान ने खुद को एक शक्तिशाली देश साबित किया है।
News On AIR | अगस्त 12, 2026 6:52 अपराह्न
ईरान ने इराक के एरबिल प्रांत में कुर्द विपक्षी गुटों के ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे