भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली ने ईरान के संकट काल में विश्वसनीय और भरोसेमंद सहयोगी होने के लिए भारत सरकार और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। कल शाम नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. फथली ने इस कठिन समय में सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया। ईरान के राजदूत ने कहा कि भारत और ईरान के हित समान हैं और आगे भी दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे।
News On AIR | अप्रैल 14, 2026 9:21 पूर्वाह्न
ईरान के संकट काल में विश्वसनीय सहयोगी होने के लिए भारत सरकार के प्रति ईरान ने आभार जताया