अगस्त 8, 2026 9:03 अपराह्न | President Masoud Pezeshkian

printer

ईरान आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर नहीं होगा: राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने देश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि ईरान आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर नहीं होगा।

अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित एक साक्षात्कार में, श्री पेज़ेश्कियन ने युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से अमरीका के साथ वार्ता करने और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के अपनी सरकार के निर्णय का बचाव किया।

उन्होंने कहा कि जब तक अमरीका समझौते के अंतर्गत अपने दायित्वों को पूरा करता है, ईरान अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करेगा। उन्होंने कहा कि यदि अमरीका अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रहता है, तो ईरान इसे जारी रखने के लिए बाध्य नहीं होगा।

इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने विश्वास जताया था कि ईरान के साथ संघर्ष जल्द ही समाप्त हो सकता है। श्री ट्रम्प ने दोहराया कि अमरीका ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य से संबंधित चल रही वार्ताओं पर भी आशा व्यक्त की, जो वैश्विक तेल और माल ढुलाई के लिए विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है।

इस वर्ष जून में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दोनों देशों को वार्ता करने और एक स्थायी शांति समझौते की दिशा में काम करने के लिए 60 दिनों की समय सीमा प्रदान की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला