आईपीएल क्रिकेट में आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना चेन्नई में गुजरात टाइटन्स (जीटी) से होगा। यह मैच दोहपर साढ़े तीन बजे से होगा।
एक अन्य मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। यह मैच लखनऊ में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
कल सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को और पंजाब किंग्स ने डेल्ही कैपिटल्स को हरा दिया।