अप्रैल 26, 2026 9:14 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को और पंजाब किंग्‍स ने डेल्‍ही कैपिटल्‍स को हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को पांच विकेट से हरा दिया। राजस्‍थान रॉयल्‍स के 229 रन के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर और तीन गेंद में ही लक्ष्‍य हासिल कर लिया। 
 
ईशान किशन ने 31 गेंद में 74 और अभिषेक शर्मा ने 29 गेंद में 57 रन बनाए। इससे पहले, राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर 228 रन का स्‍कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंद में 103 तीन रन की तूफानी पारी खेली। 
 
एक अन्‍य मैच में नई दिल्‍ली में पंजाब किंग्‍स ने डेल्‍ही कैपिटल्‍स को छह विकेट से पराजित किया। पंजाब किंग्‍स ने जीत का 265 रन का लक्ष्‍य 18 ओवर और पांच गेंद में ही हासिल कर लिया। टी-टवेंटी क्रिकेट के इतिहास में पहली बार सबसे बड़ा सफल लक्ष्‍य हासिल किया गया है।   
 
आज आईपीएल में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच चेन्‍नई में दिन में साढ़े तीन बजे से गुजरात टाइटन्‍स और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बीच होगा। दूसरे मैच में शाम साढ़े सात बजे लखनऊ में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जॉयंट्स से होगा।