अप्रैल 19, 2026 6:54 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 194 रन बनाए। जिसमें अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने 59-59 रन की पारियां खेलीं। चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने तीन-तीन विकेट लिए।

जवाब में, चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 184 रन बना ही सकी। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने तीन विकेट लिए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने दो विकेट लिए। ईशान मलिंगा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

इससे पहले मुकाबले में, दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, दिल्ली ने एक गेंद शेष रहते 6 विकेट पर 179 रन बनाए।

आज, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से होगा, वही दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शाम 7:30 बजे आमने-सामने होंगे।