मई 20, 2026 2:06 अपराह्न

printer

आईपीएल क्रिकेट: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में, राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स ने 221 रन का लक्ष्य सात विकेट के नुकसान पर पांच गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 93, ध्रुव जुरेल ने 53 और कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 43 रन का योगदान दिया। वैभव को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 220 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 96 और जोश इंग्लिस ने 60 रन की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की ओर से यश राज पुंजा ने दो विकेट लिए।

लीग में इस समय एकमात्र शेष प्लेऑफ स्थान के लिए पांच टीम दावेदारी में हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

प्रतियोगिता में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच कोलकाता में शाम साढे सात बजे शुरू होगा।