आईपीएल क्रिकेट में, लखनऊ में खेले गए मुकाबले में कल पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के 197 रन के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर दो सौ रन बनाकर हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 101 रन की पारी खेली। वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 69 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए।
इससे पहले टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने गेंदबाजी चुनी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जॉश इंग्लिस ने सर्वाधिक 72 रन और आयुष बडोनी ने 43 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए। श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता में आज दो मैच खेले जाएंगे। मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर साढे तीन बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम साढे सात बजे शुरू होगा।