नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच अब महाराष्ट्र के लातूर से नांदेड़ तक फैल चुकी है। एक अभिभावक पर अपनी बेटी के लिए लीक हुए प्रश्नपत्र को पांच लाख रुपये में खरीदने का आरोप है। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने कल उस व्यक्ति से पूछताछ कर आगे की जांच के लिए कल एजेंसी के पुणे कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाया है। इस मामले में दिल्ली के राउज़ एवेन्यू अदालत ने पुणे की आरोपी मनीषा मंधारे को 14 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। सीबीआई ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी के अनुसार, मंधारे नीट जीव विज्ञान परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य षड्यंत्रकर्ता थी।
News On AIR | मई 18, 2026 12:05 अपराह्न
महाराष्ट्र के लातूर से नांदेड़ तक फैली नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच