जून 12, 2026 6:19 अपराह्न

printer

एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच पेशेवर तरीके से की जा रही: राम मोहन नायडू

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के अनुसार पेशेवर तरीके से की जा रही है। श्री नायडू ने पिछले वर्ष हुई इस दुखद दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार दुर्घटना के कारणों का निष्पक्ष रूप से पता लगाने और विमानन सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।