मई 18, 2026 12:11 अपराह्न

printer

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला समुद्री दिवस: महिला नाविकों के अदम्‍य साहस को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया नमन

केंद्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज अंतर्राष्‍ट्रीय महिला समुद्री दिवस के अवसर पर महिला नाविकों के अदम्‍य साहस को नमन किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री सोनोवाल ने कहा कि नीतिगत सुधारों के कारण भारत में महिला नाविकों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। उन्‍होंने कहा कि नारी शक्ति देश के विकास और वैश्विक समुद्री क्षेत्र को एक उज्‍जवल समावेशी भविष्‍य की ओर ले जा रही है।