अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने संयुक्त अरब अमीरात के शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की सराहना की है। उन्होंने इसे सुरक्षा, संरक्षा, पारदर्शिता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के उच्च मानकों पर आधारित एक आदर्श मॉडल बताया।
ग्रॉसी ने यह बात अबू धाबी के बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निरीक्षण के बाद कही। कुछ सप्ताह पहले इस संयंत्र के पास विद्युत ढांचे को ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया था।
बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र अरब देशों का पहला चालू परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। यह संयंत्र संयुक्त अरब अमीरात की करीब 25 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतें पूरी करता है।