पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की है। इस नई सुविधा से पात्र नागरिक मौजूदा बैंक-सत्यापित केवाईसी और यूपीआई का उपयोग करके मात्र तीन चरणों में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली खाता खोल सकते हैं। इस सुविधा से शाखा जाने या नए सिरे से कागजी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होगी।
यह सेवा वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। जल्द ही अन्य बैंकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। 18 से 85 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक न्यूनतम 250 रुपये के प्रारंभिक योगदान के साथ खाता खोल सकते हैं।