भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, लोकयान 26 के तहत चल रही अपनी समुद्री तैनाती के अंतर्गत मोरक्को के कैसाब्लांका बंदरगाह पर पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कल बंदरगाह पर पोत का आगमन इस अभियान में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और समुद्री गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। मंत्रालय ने कहा है कि यह दौरा मोरक्को के ‘क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति – महासागर’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है और भारत तथा मोरक्को के बीच द्विपक्षीय संबंधों तथा नौसैनिक सहयोग को और मजबूत करता है।
तीन दिवसीय दौरे के दौरान, आईएनएस सुदर्शनी का दल रॉयल मोरक्कन नौसेना के कर्मियों के साथ बातचीत करेगा, वरिष्ठ अधिकारियों तथा विशिष्ट अतिथियों की मेजबानी करेगा और नौसैनिक सहयोग, राजनयिक संबंधों तथा सद्भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से पेशेवर और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भाग लेगा।