मई 28, 2026 7:45 अपराह्न

printer

आईएनएस सुदर्शनी लोकयान 26 अभियान के तहत अटलांटिक महासागर पार करने के बाद एंटीगुआ पहुंचा

भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस सुदर्शनी लोकयान 26 अभियान के अंतर्गत अटलांटिक महासागर पार करने के बाद कल एंटीगुआ पहुंचा। एंटीगुआ और बारबुडा में भारत के महावाणिज्यदूत विजय तिवारी और एंटीगुआ तथा बारबुडा रक्षा बल के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ब्रिगेडियर टेल्बर्ट बेंजामिन ने आईएनएस सुदर्शनी का गर्मजोशी से स्वागत किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह ऐतिहासिक यात्रा आईएनएस सुदर्शनी के अटलांटिक महासागर को पार करने का पहला प्रयास है। इससे पहले आईएनएस तरंगिनी ने 2007 में यह यात्रा संपन्न की थी। मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा समुद्री सहयोग के प्रति भारतीय नौसेना की निरंतर प्रतिबद्धता और वसुधैव कुटुंबकम की भावना को दर्शाती है।