देश में थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर मुद्रास्फीति में अगस्त में मामूली वृद्धि हुई है। वार्षिक आधार पर यह जुलाई में 9.38 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त में 9.92 प्रतिशत रही।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार पिछले महीने मुद्रास्फीति में बढोत्तरी खनिज तेलों, खाद्य वस्तुओं, मूल धातुओं, गैर खाद्य-उत्पादों, रसायन और रासायनिक उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई। थोक मूल्य मुद्रास्फीति लगातार चौथे महीने 9 प्रतिशत से अधिक रही।