सितम्बर 30, 2026 9:51 अपराह्न

printer

वित्त वर्ष 2025 में विनिर्माण क्षेत्र में 7.81 प्रतिशत बढ़ा औद्योगिक उत्पादन

देश के पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में वित्त वर्ष 2025 में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान औद्योगिक उत्पादन में 7.81 प्रतिशत और कुल रोजगार में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 7.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आज जारी  वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की कुल संख्या वित्त वर्ष 2024 में 2 लाख 60 हजार से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 2 लाख 67 हजार हो गई। यह 2.64 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

कार्यबल को भुगतान किए गए कुल वेतन में भी 2024-25 में वार्षिक आधार पर 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई। तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा रोजगार के मामले में शीर्ष 5 राज्य रहे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला