अगस्त 10, 2026 9:04 अपराह्न

printer

इंडोनेशिया में जंगलों की आग पर काबू पाने के प्रयास तेज, 1.7 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र प्रभावित

इंडोनेशिया के जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। यहां शुष्क मौसम के दौरान आग फैल रही है और अब तक 1.7 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र आग के चपेट में आ चुका है। आग बुझाने के लिए सैकड़ों दमकलकर्मियों और हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है।
 
ब्रोमो टेंगर सेमेरू राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र का लगभग करीब 743 हेक्टेयर क्षेत्र जल चुका है। इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। 
 
इंडोनेशिया के राजनीतिक और सुरक्षा मामलों के समन्वय मंत्री दजामारी चानियागो ने कहा कि 18 अगस्त तक कृत्रिम वर्षा अभियान चलाना संभव नहीं होगा, क्योंकि वर्षा के लिए उपयुक्त बादल मौजूद नहीं हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला