अगस्त 17, 2026 1:36 अपराह्न

printer

इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों का आकंड़ा 50 पार

पूर्वी इंडोनेशिया में भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। बचाव दलों ने कल छह और शव बरामद किए। खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख फतहुर रहमान के अनुसार भूस्खलन वाले अधिकतर रास्तों को खोल दिया गया है। हालांकि संचार व्यवस्था और बिजली आपूर्ति बाधित होने से तलाश अभियान प्रभावित हो रहा है।

भूकंप के कारण पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में 900 से अधिक मकान पूरी तरह नष्ट हो गए और 450 अन्य मकानों को नुकसान पहुंचा है। लगभग 5,000 लोगों को अस्थायी शिविरों में भेजा गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के आपदा रोकथाम प्रमुख अब्दुल मुहारी ने बताया कि फ्लोरेस क्षेत्र कम से कम 241 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। भूकंप से 135 लोगों के घायल होने की सूचना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला