अगस्त 2, 2026 10:10 अपराह्न

printer

इंडोनेशिया: मदुरा द्वीप के पास नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास समुद्र में आज 271 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही एक नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं।

खोज और बचाव एजेंसी ने बताया कि नौका में सवार लोगों में से 225 को बचा लिया गया है। लापता यात्रियों का तलाश के लिए खोज तथा बचाव अभियान जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला