इस वर्ष अगस्त में भारत का वस्त्र निर्यात बढ़कर 29 हजार सात सौ करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 25 हजार छह सौ करोड़ रुपये से अधिक था। कपड़ा मंत्रालय ने कहा कि अगस्त 2025 की तुलना में निर्यात में 16 दशमलव एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान, कुल संचयी वस्त्र निर्यात एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच गया, जिसने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10 दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
मंत्रालय ने कहा कि प्रमुख क्षेत्रों में यह निरंतर वृद्धि भारत के वस्त्र निर्यात बास्केट की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता और विविधीकरण को दर्शाती है। इसमें कहा गया है कि बेहतर बाजार पहुंच, नीतिगत हस्तक्षेप और मूल्य संवर्धन तथा बाजार विविधीकरण की दिशा में निरंतर प्रयासों से इस विकास को गति मिली है।