अप्रैल 26, 2026 4:26 अपराह्न

printer

आने वाले दशकों में भारत की तकनीकी क्षमता तय करेगी देश की ताकत: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि आने वाले दशकों में भारत की तकनीकी क्षमता ही देश की ताकत तय करेगी। उन्होंने यह बात अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित पैन-आईआईटी एलुमनाई सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर उन्होंने शिक्षा, उद्योग और सरकार के बीच गहरे सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय, खासकर आईआईटी के पूर्व छात्रों को भारत और वैश्विक नवाचार के बीच अहम कड़ी बताया।

उन्होंने कहा कि निवेश, मार्गदर्शन, संस्थागत सहयोग और नीतिगत भागीदारी के जरिए उनका योगदान देश के विकास को लगातार मजबूत कर रहा है। इस सम्मेलन में दुनियाभर के तकनीकी विशेषज्ञ, उद्यमी, शोधकर्ता और निवेशक शामिल हुए।