मई 28, 2026 10:30 अपराह्न

printer

22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन भारत की निपम ने कांस्य पदक जीता

हांगकांग में आज से शुरू हुई 22वीं एशियन अंडर-ट्वेंटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन भारत की युवा महिला धाविका निपम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया। निपम ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में 11.62 सेकंड समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। निपम के नाम अंडर-20 महिला 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज है। चार दिवसीय यह चैंपियनशिप 31 मई को संपन्न होगी।