अजरबैजान के बाकू में कल अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान निकिता सहरावत ने रजत पदक जीता, जबकि कामना बाबुल और गरिमा ने महिला वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किए। 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में निकिता को अमरीका की एपेनेसा एलिसन से शून्य-छह से हार का सामना करना पड़ा। 49 किलोग्राम वर्ग में तीसरे स्थान के लिए हुए प्ले-ऑफ मुकाबले में कामना बाबुल ने रूस की इरिना त्सीदीवा को 3-2 से हराया। 73 किलोग्राम वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में गरिमा ने स्पेन की पाउला बेनैक्सा पेरेज़ को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया।
News On AIR | जुलाई 31, 2026 6:35 पूर्वाह्न
अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की निकिता सहरावत ने रजत पदक जीता