अगस्त 7, 2026 12:16 अपराह्न

printer

विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत के मोहम्मद अशफाक ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

अमरीका के यूजीन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में आज भारत के मोहम्मद अशफाक ने अंडर-20 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस जीत के साथ, अशफाक ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में जगह बना ली। 19 वर्षीय अशफाक ने पहले दौर की हीट 5 में अमरीका के जेडन डी लियोन के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए 45.81 सेकंड का समय लिया और कुल मिलाकर चौथे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पुरुषों की ऊंची कूद में भारत के बसंत ने 2.14 मीटर की छलांग लगाकर फाइनल में जगह बनाई और क्वालीफाइंग ग्रुप-ए में पांचवें स्थान पर रहे। महिलाओं के डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की अमानत कंबोज ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान हासिल किया। उन्होंने अप्रैल में इसी सीजन में बनाए गए अपने ही 46.05 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया।