जून 1, 2026 6:52 पूर्वाह्न

printer

एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के मोगली वेंकटराम ने स्वर्ण पदक जीता

हांगकांग में एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के मोगली वेंकटराम ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया है। जो इस वर्ष की प्रतियोगिता में भारत का पहला स्वर्ण पदक था।

रिले स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया। भूमिका, ताहूरा, सेहनूर और नीरू की महिला टीम ने 4×400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम ने तीन मिनट 38.07 सेकंड के समय के साथ एक नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी बनाया।

काजल, भावना, आरती और निपम की महिला चौकड़ी ने 4×100 मीटर में 45.05 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता और एक नया जूनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

पीयूष राज, सैयद सबीर, रंजीत कुमार और मोहम्मद अशफाक की पुरुष टीम ने 4×400 मीटर में कांस्य पदक जीता और 3 मिनट 5.54 सेकंड के समय के साथ एक नया जूनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

यह चैंपियनशिप विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग इवेंट है। विश्व चैंपियनशिप 5 से 9 अगस्त तक अमरीका के ओरेगन में यूजीन में आयोजित होगी।