अक्टूबर 3, 2026 9:24 पूर्वाह्न

printer

जापान एशियाई खेलों में भारत की कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व तिरंदाजी का स्‍वर्ण पदक जीता

एशियाई खेलों में भारत की कुमकुम मोहोड़ ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व में स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल में कुमकुम ने दक्षिण कोरिया की ओ येजिन को शूट-ऑफ में हराया। मुकाबला 5-5 की बराबरी पर रहा। शूट-ऑफ में कुमकुम ने परफेक्ट 10 अंक लगाए। उनकी प्रतिद्वंद्वी 8 अंक ही हासिल कर सकीं। इस जीत के साथ कुमकुम व्यक्तिगत रिकर्व में एशियाई खेलों का पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बन गई हैं।

सेमीफाइनल में उन्होंने चीन की जिंगयी झू को 6-2 से हराया था। इसके साथ ही भारत ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल किया। क्वार्टर फाइनल में कुमकुम ने मौजूदा विश्व चैंपियन कांग चेयॉन्ग को 6-4 से हराया था। कुमकुम ने इससे पहले महिला टीम रिकर्व में भी स्वर्ण पदक जीता। यह पदक उन्होंने अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ मिलकर जीता। मिक्स्ड डबल्स कुमकुम ने धीरज बोम्मदेवरा के साथ रजत पदक भी हासिल किया है।