अक्टूबर 28, 2026 5:56 अपराह्न

printer

सितंबर में भारत का औद्योगिक उत्पादन सालाना आधार पर 6.7 प्रतिशत बढ़ा

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के अनुसार इस वर्ष सितंबर में भारत का औद्योगिक उत्पादन सालाना आधार पर 6.7%  बढ़ा है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने आज आंकड़े जारी किए हैं। हालांकि महीने के आधार पर औद्योगिक गतिविधियों में सुस्ती आई है। अगस्त में आईआईपी की वृद्धि दर 7.8% थी।