नवम्बर 1, 2026 6:15 अपराह्न

printer

देश का सकल वस्तु एवं सेवा कर संग्रह इस साल अक्टूबर में 23% बढ़ा

देश का सकल वस्तु एवं सेवा कर- जीएसटी संग्रह इस साल अक्टूबर में सालाना आधार पर करीब 23% बढ़कर 2 लाख 31,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। देश की आर्थिक गतिविधियों में मजबूती और आयात से होने वाले कर राजस्व में तेज बढ़त की वजह से जीएसटी संग्रह में यह वृद्धि हुई है।

सरकार की ओर से आज जारी प्रावधानिक आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में घरेलू बिक्री से सकल जीएसटी राजस्व सालाना आधार पर 15 दशमलव आठ प्रतिशत बढ़कर एक लाख 59 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा। वहीं, आयात से प्राप्त राजस्व में 42.2% की तेज बढ़ोतरी हुई और यह 72,246 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कुल सकल जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी का योगदान 42,935 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी का 51,340 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी का एक लाख 37,15 करोड़ रुपये रहा।

पिछले महीने जीएसटी रिफंड में सालाना आधार पर 6.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर 27,934 करोड़ रुपये हो गया।

रिफंड के समायोजन के बाद अक्टूबर में शुद्ध जीएसटी राजस्व सालाना आधार पर 25.6% बढ़कर 2 लाख 3000 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा एक लाख 61,000 करोड़ रुपये से अधिक था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला