उर्वरक विभाग ने कहा है कि भारत की उर्वरक सुरक्षा मजबूत, स्थिर और सुव्यवस्थित बनी हुई है, और सभी प्रमुख उर्वरकों की उपलब्धता लगातार आवश्यकता से अधिक है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि हाल ही में उर्वरकों की कमी के दावे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। मंत्रालय ने बताया कि हाल ही में समाप्त हुए रबी 2025-26 सीजन और वर्तमान अवधि के आंकड़े देश भर में उर्वरक आपूर्ति की अच्छी स्थिति दर्शाते हैं।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 8:38 अपराह्न | Department of Fertilizers
भारत की उर्वरक सुरक्षा मजबूत, स्थिर और सुव्यवस्थित: उर्वरक विभाग