सितम्बर 17, 2026 10:50 पूर्वाह्न

printer

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 में भारत का अभियान आज टेगबॉल से शुरू होगा

जापान के आइची–नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 में भारत का अभियान आज टेगबॉल से शुरू होगा। आधिकारिक उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी डेक्लान मार्शल गोंसाल्वेस और मोहम्मद अनस इमरान बेग आज भारत की ओर से पहली बार मुकाबले में उतरेगी।

यह जोड़ी भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े बारह बजे वियतनाम के त्रुओंग जियांग बा और आन खोआ ले की जोड़ी के खिलाफ खेलेगी।

टेगबॉल पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है। इसके पांच पदक मुकाबले आज से 20 सितंबर तक खेले जाएंगे। एशियाई खेलों का आधिकारिक आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा।