जापान के आइची नागोया में जारी एशियाई पैरा खेलों में भारत के आयुष वर्मा ने आज शॉट पुट एफ-53 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। आयुष ने पांचवें प्रयास में 8 दशमलव एक-छह मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। ईरान के अलीरेज़ा हेमामी दूसरे जबकि कजाकिस्तान के मखम्बेट सेरिक्कालियेव तीसरे स्थान पर रहे।
पुरुषों की 100 मीटर टी-35 स्पर्धा में भी अनुभव चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने 12 दशमलव 7-2 सेकंड का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में भारत 10 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य सहित कुल 37 पदकों के साथ छठे स्थान पर है।
इसके अवाला, शीतल देवी और पायल नाग की भारतीय जोड़ी ने भी आज महिला डबल्स स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीन की जोड़ी से हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। शीतल ने पिछले संस्करण में सरिता देवी के साथ इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता था। प्रतियोगिता में भारत 9 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य सहित कुल 35 पदकों के साथ छठे स्थान पर है।