जून 9, 2026 8:16 अपराह्न | India's Ambassador to Japan

printer

जापान में भारत की राजदूत नगमा मल्लिक ने नागासाकी शहर के महापौर शिरोसुके सुजुकी से बातचीत की

जापान में भारत की राजदूत नगमा मल्लिक ने आज नागासाकी शहर के महापौर शिरोसुके सुजुकी से बातचीत की। जापान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि राजदूत और महापौर ने भारत और नागासाकी शहर के बीच आदान-प्रदान और सहयोग संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

पिछले महीने, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने जापान-अमरीका-ऑस्ट्रेलिया-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया और नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला