अमरीका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने कहा है कि 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही है। यह दर्शाती है कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे-जैसे विकसित भारत के लक्ष्य की तरफ आगे बढ रहा है ऐसे में वह अमरीकी कारोबारियों, निवेशकों और संस्थाओं के साथ मजबूत भागीदारी के लिए उत्सुक है।
श्री क्वात्रा ने भारत सरकार और वित्त मंत्री सीतारामन की ओर से न्यूयार्क में अमरीका के प्रमुख शेयर बाजार नैस्डैक के कारोबारी सत्र का शुभारंभ करने पर यह बात कही। श्रीमती सीतारामन उत्तर कैरोलाइना के एशविल में जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के बाद में न्यूयार्क पहुंची थीं।