सितम्बर 17, 2026 10:55 पूर्वाह्न

printer

विश्व शतरंज ओलंपियाड में भारतीय महिला टीम की शानदार शुरुआत

उज्बेकिस्तान के समरकंद में 46वें विश्व शतरंज ओलंपियाड में भारतीय महिला टीम ने कल डोमिनिकन गणराज्य को 4-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। वहीं, शीर्ष वारीयता प्राप्‍त कोनेरू हम्पी, साथ ही आर. वैशाली, वंतिका अग्रवाल और बी. सविता श्री ने अपने-अपने मुकाबले भी जीते।

भारतीय पुरुष टीम ने भी थाईलैंड को तीन-एक से हराकर जीत के साथ शुरूआत की। विश्व चैंपियन डी. गुकेश, निहाल सरीन और विदित गुजराती ने अपने मुकाबलों में जीते दर्ज की। जबकि अर्जुन एरिगैसी को हार का सामना करना पड़ा।