भारतीय महिला टीम एफ.आई.एच हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गई है। दूसरे दौर के अंतिम मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला। ऑस्ट्रेलिया ने अधिक गोल के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले नीदरलैंड्स ने चीन को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को जीत की आवश्यकता थी। वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को केवल हार से बचना था। नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और भारत पूल ई में तीसरे स्थान पर रहा। अब भारतीय टीम गुरुवार को वैगनर हॉकी स्टेडियम में पांचवें स्थान के लिए प्लेऑफ खेलेगी।