भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में पूल बी के पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। दीपिका सहरावत ने आठ, इशिका चौधरी ने तीन, जबकि लालथंतलुआंगी और नेहा ने दो-दो गोल दागे। भारत का अगला मुकाबला कल इंडोनेशिया से होगा।
भारत की इस जीत में खिलाड़ियों का फॉरवर्ड और पेनल्टी कॉर्नर का प्रदर्शन अच्छा रहा। सविता पुनिया ने 320वां सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इसके साथ ही उन्होंने वंदना कटारिया के साथ सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने की बराबरी की। बलजीत ने भी अपना 50वां सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच पूरा किया।