जून 16, 2026 9:02 अपराह्न

printer

भारत महिला हॉकी टीम एफआईएच नेशंस कप के सेमीफाइनल में, जापान पर 2-1 से जीत

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी नेशंस कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पूल-ए के अपने दूसरे मैच में भारत ने जापान को 2-1 से हराया। कप्तान सलीमा टेटे और लालरेम्सियामी ने भारत के महत्‍वपूर्ण गोल दागे। भारत छह अंकों के साथ पूल ए में शीर्ष पर है। भारत का अगला मुकाबला उरुग्वे से होगा।

पुरुष हॉकी में, नीदरलैंड में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में कल भारत का सामना जर्मनी से होगा।