एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने आज जापान के ओकाज़ाकी चुओ सोगो पार्क में फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और प्रथिका प्रदीप की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने हांगझोऊ में आयोजित 2023 एशियाई खेलों में महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
भारत अब सात स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य पदकों सहित कुल 53 पदकों के साथ नौवें स्थान पर है।