अगस्त 23, 2026 11:28 पूर्वाह्न

printer

भारतीय टीम एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

भारतीय टीम एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से 1-3 से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। वैगनर हॉकी स्टेडियम मे खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम क्वार्टर में दो गोल गंवा दिए।
 
भारत को अंतिम चार में पहुंचने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी था। टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मैच के अंतिम 10 मिनट में की गई गलतियों के कारण उसे पदक की दौड़ से बाहर होना पड़ा। अब भारत सोमवार को अर्जेंटीना के खिलाफ अपना दूसरे दौर का अंतिम और औपचारिक मुकाबला खेलेगा।
 
इसके बाद भारतीय टीम पांचवें से आठवें स्थान के लिए वर्गीकरण मुकाबलों में हिस्सा लेगी। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए एकमात्र गोल किया। वहीं, नीदरलैंड्स के लिए डुको टेलगेनकैंप, त्जेप हूडेमेकर्स और थाइज वान डैम ने तीनों मैदानी गोल किए।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला