जून 6, 2026 7:58 अपराह्न

printer

इंग्लैंड-आयरलैंड के साथ टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा, श्रेयस अय्यर को टीम की कमान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड और आयरलैंड के साथ होने वाली टी-20 श्रृंखला  के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम का कप्‍तान बनाया गया है। तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे। वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।