अक्टूबर 21, 2026 6:42 पूर्वाह्न

printer

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय शटलर अस्मिता चालिहा और तान्वी शर्मा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है

पेरिस में खेले जा रहे फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय शटलर अस्मिता चालिहा और तान्वी शर्मा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

 महिला एकल मुकाबलों में अस्मिता चालिहा ने चीन की हैंग कियान शी को हराया, वहीं, तान्वी शर्मा ने अपनी ही हमवतन ईशारानी बरुआ को शिकस्त दी।

 हालांकि, पुरुष युगल में विश्व के पांचवें नंबर की भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को हार का सामना करना पड़ा। फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव ने भारतीय जोड़ी को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

इससे पहले, महिला युगल में भारतीय जोड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। उन्हें चीन के ताइपे की लिन चिह-चुन और यांग चू-युन की जोड़ी ने हराया।