सितम्बर 19, 2026 10:22 अपराह्न

printer

रेलवे ने लखनऊ डिवीजन के 600 किलोमीटर रूट पर कवच 4.0 परियोजना को मंजूरी दी

उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ खंड में 600 किलोमीटर से अधिक रूट पर कवच 4.0 लगाने को मंज़ूरी दे दी है। इस परियोजना की लागत 250 करोड़ रुपये से अधिक है। रेल मंत्रालय ने कहा कि स्‍वीकृत परियोजना खंड के चिन्हित शेष हिस्सों में कवच 4.0 का विस्‍तार करेगी। इससे रेल परिचालन के लिए उपलब्‍ध सुरक्षा अवसंरचना और मज़बूत होगी।

कवच देश में ही विकसित स्‍वचालित रेल संरक्षण प्रणाली है, जिसे परिचालन सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्रणाली खतरे के बिन्‍दु पर आवश्‍यकतानुसार अपने-आप ब्रेक लगाकर सिग्नल पार करने से रोकने में सहायता करती है। यह रेल के परिचालन पर निगरानी रखकर   सुरक्षित यातायात में सहायक है।

कवच 4.0 स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का नवीनतम और सबसे उन्नत संस्करण है। इसे परिचालन फीडबैक और स्वतंत्र सुरक्षा आकलनों के आधार पर निरंतर तकनीकी अपग्रेड के माध्यम से विकसित किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला