जुलाई 2, 2026 7:24 पूर्वाह्न

printer

भारतीय रेलवे ने दुर्ग-तारोकी सेक्शन में 13 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को मंजूरी दी

दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर डिविजन में, दुर्ग-तारोकी रेलखंड के 13 स्टेशनों पर पैनल इंटरलॉकिंग को हटाकर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, इसके लिए दो सौ करोड़ रूपए की अधिक की राशि मंज़ूर की गई है। इससे यात्रा अधिक सुरक्षित होगी और गाड़ियों की आवाजाही अधिक आसान होगी।